फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   20 years in prison for raping a teenager

Jalaun News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

Tue, 29 Aug 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 29 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
20 years in prison for raping a teenager
उरई (जालौन)। किशोरी से दुष्कर्म के दोषी युवक को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट अवनीश कुमार ने 20 साल की कैद और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता बृजराज सिंह राजपूत ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार नवंबर 2018 को उसकी 15 वर्षीय बेटी बकरी लेकर खेत पर जा रही थी, तभी गांव के ही रंजीत पाल पुत्र सुरेंद्र पाल ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर परिजन आ गए, इस पर रंजीत भाग गया। बाद में पूर्व प्रधान छोटेलाल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से रंजीत जेल में ही है।

मामले में पुलिस ने सात जनवरी 2019 को चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामला का ट्रायल स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट अवनीश कुमार की अदालत में चल रहा था। मंगलवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने और गवाहों के बयान के बाद अदालत ने रंजीत पाल को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed