{"_id":"63752a1e05684679a9613ffe","slug":"20-rs-na-dene-per-chiled-ko-peta-orai-news-knp7286794173","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 रुपये न देने पर शिक्षक ने बच्चे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 रुपये न देने पर शिक्षक ने बच्चे को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा पांच के छात्र को एक शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
कदौरा के मोहल्ला सीर निवासी सत्येंद्र एक निजी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। वह बाल दिवस पर स्कूल गया था। आरोप है कि सभी छात्रों से 20-20 रुपये लाने के लिए कहा था। छात्र किसी कारण से स्कूल पैसे नहीं ले गया। जिस पर शिक्षक ने उसे बेरहमी से पीट दिया। जिससे उसके कान और गाल पर गंभीर चोट आई है। परिजनों ने छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया है।
बीईओ अंकित सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। विद्यालय प्रबंधक को नोटिस दिया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में प्रबंधक विपिन गुप्ता का कहना है कि दो बच्चे शरारत कर रहे थे तो एक शिक्षक ने दोनों बच्चों से एक-दूसरे को पीटने के लिए कहा था, उसी में इस बच्चे को चोट पहुंची है।