{"_id":"5dc1c8db8ebc3e5b213bb987","slug":"20-hour-jam-on-kalpi-highway-people-woke-up-orai-news-knp524008861","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालपी हाईवे पर 20 घंटे का जाम, बिलबिला उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालपी हाईवे पर 20 घंटे का जाम, बिलबिला उठे लोग
विज्ञापन
कालपी के पास जाम लगने से उसमें फंसे छोटे वाहन
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी (जालौन)। कालपी हाईवे पर निर्माण कार्य व मौरंग के ट्रकों की आवाजाही बढ़ने से जाम की समस्या गहरा गई। सोमवार रात 11 बजे से लगा जाम लगभग 20 घंटे बाद मंगलवार को खुल सका। इस दौरान फंसे वाहनों में सवार लोग बिलबिला उठे। रेंग-रेंग कर आगे बढ़ने वाले वाहन डेढ़ किलोमीटर की दूरी डेढ़ से दो घंटे में पूरी कर सके।
इस जाम का सीधा असर पड़ा झांसी-कानपुर के बीच सफर पर निकले लोगों पर। जाम की वजह रही हाईवे पर जारी निर्माण कार्य और लंबी बॉडी के ट्रकों की रेलमपेल। मंगलवार को स्थिति तब और भयावह हो गई, जबकि जाम से लस्तपस्त इस रोड पर एक ट्रक खराब हो गया।
इसके बाद सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने मशक्कत करके वाहनों की आवाजाही शुरू कराने के लिए एक साइड में जगह बनवाई। इससे रेंग-रेंग कर ट्रैफिक आगे बढ़ा। कोतवाल मानिक चंद्र पटेल ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे से यातायात सामान्य हो गया। कुछ जगह वाहन धीमी गति से निकाले जा रहे हैं। सड़क निर्माण से जाम की समस्या के मद्देनजर पुलिस की एक टीम लगातार हाईवे पर मुस्तैद है।

कालपी हाईवे जाम में फंसे ट्रक- फोटो : ORAI
विज्ञापन