{"_id":"5c8e9662bdec22144e5c2688","slug":"191552848482-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्क में अमन शांति की दुआ के साथ उर्स का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क में अमन शांति की दुआ के साथ उर्स का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। नगर के मोहल्ला उदनपुरा स्थित हजरत दीवान औलिया की दरगाह में दो दिवसीय सालाना उर्स धूमधाम से संपन्न हुआ। उर्स के अवसर पर अकीदतमंदों के द्वारा मजार शरीफ में गुस्ल एवं कुरान ख्वानी का आयोजन हुआ। वहीं रात में कव्वालियों की महफिल सजाई गई।
सालाना उर्स मुबारक के अवसर हिंदुस्तान की मशहूर कव्वाल पार्टियों अमन अफजाल मुजफ्फरनगर व कौसर साबरी मुंबई ने महफिल में मनकवत, नात, पाक, कव्वालियों का प्रस्तुतीकरण किया। कव्वालों ने ख्वाजा गरीब नवाज व हजरत दीवान औलिया की शान में कव्वालियां सुनाकर महफिल में उपस्थित अकीदतमंदों व श्रोताओं की जमकर वाहवाही बटोरी। दूर-दूर से आए जायरीनों, अकीदतमंदों, बच्चों व महिलाओं ने दरगाह में फूल व चादर चढ़ाकर देश एवं समाज की खुशहाली, समृद्धि व प्रगति के लिए दुआएं मांगी।
उर्स कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली नूरी, अलीम अंसारी, महबूब आलम आदि ने दरगाह परिसर में रोशनी व सजावट के व्यापक प्रबंध किए गए। उर्स की दूसरी रात में जानी मानी कव्वाल पार्टियों मुराद आतिश बंगलुरू एवं दानिश इकबाल मुंबई व गुलाम बारिश के द्वारा कव्वालियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। कुल की रस्म एवं फातिहा के बाद उर्स का समापन हुआ। इस दौरान पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे