फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   1.89 crore property of two gangster accused seized

Jalaun News: गैंगस्टर के दो आरोपियों की 1.89 करोड़ की संपत्ति जब्त

Tue, 14 Mar 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 14 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
1.89 crore property of two gangster accused seized
कालपी (जालौन)। प्रशासन ने गैंगस्टर के दो आरोपियों की 1.89 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस बात की घोषणा उपजिलाधिकारी ने सोमवार शाम को की। जब्त की गई संपत्ति में छह ट्रक, एक ट्रैक्टर, बैंकों में जमा नगदी भी शामिल है। उन पर अवैध खनन करके यह संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम परासन निवासी शक्ति सिंह, राहुल सिंह, के खिलाफ बालू चोरी करने के मामले दर्ज हुए थे। इसमें आटा थाना पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। मामले की जांच कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को सौंपी गई थी। जांच के दौरान विवेचक को पता चला था कि आरोपितों ने बालू का अवैध खनन कर भारी संपत्ति अर्जित की है। जिसमें राहुल सिंह के आर्यावर्त बैंक मुख्य शाखा परासन के बैंक खाता में जमा दो लाख, 40,713 रुपये 40 पैसे, शक्ति सिंह उर्फ छोटू का एक ट्रैक्टर जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये है, इसको जब्त कर लिया गया। इसके अलावा छह ट्रक जिनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 75 लाख रुपये हैं इनको भी जब्त किया गया। शक्ति सिंह के बैंक खाते में जमा 9, 68, 727 रुपये व 46 पैसे की रकम भी सीज कर दी गई। इस तरह से कुल मिलाकर प्रशासन ने इन आरोपियों की कुल एक करोड़ 89 लाख नौ हजार 440 रुपये 86 पैसे की संपत्ति को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों को सोमवार को पुलिस ने कब्जे में लेकर गल्ला मंडी परिसर में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार, सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी और प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed