{"_id":"5c8aa2c7bdec221456011435","slug":"171552589511-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गली तक कार्यकर्ता दिखें तो जीत है निश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गली तक कार्यकर्ता दिखें तो जीत है निश्चित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खांडे ने शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने बंद कमरे में चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ बूथ प्रभारियों से बूथ स्तर की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। कहा कि सोशल मीडिया से लेकर गांव गली तक पार्टी कार्यकर्ता दिखाई देगा और आगामी चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराएगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े ने पूछा कि कांग्रेस की बूथ स्तर पर कैसी स्थिति है। चुनाव जीतने के लिए वे क्या कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों या प्रत्याशी के बारे में उनकी क्या राय है।
बोले, कांग्रेस कार्यकर्ता किसी तरह का भ्रम न पालें, पार्टी लोकसभा चुनाव पूरी दमखम से लड़ेगी। लोकसभा क्षेत्र के हर बूथ, वार्ड व ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ता मजबूती से खड़े होकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र को बांटकर काम में तेजी लाए और कांग्रेस से लोगों को जोड़ने का काम करें। लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी नरेश कटियार व कोआर्डिनेटर आशुतोष पांडेय ने कहा कि पिछले साठ सालों में कांग्रेस ने जो इस देश को दिया है, उसके बारे में गांव-गांव जाकर प्रचार करें और लोगों की समस्या जानकर उनके निदान का प्रयास करें ताकि हम फिर से कांग्रेस की लहर पैदा कर सके।
कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस सर्वधर्म व विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी है। इस सरकार के खिलाफ लोगों को सच्ची राष्ट्रभक्ति की पहचान करवाई जाएगी। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि देश में प्रेम व सद्भाव की लहर बहेगी और कांग्रेस विजय होगी। जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसुंदर व शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी ने आह्वान किया कि एकजुट होकर फिर से कांग्रेस की लहर बनाने का काम करें।
इस दौरान राजेंद्र तिवारी, रामप्रकाश द्विवेदी, आशीष चतुर्वेदी, अनुज मिश्रा, धीरेंद्र शुक्ला, छाया पालीवाल, असगरी बेगम, अयूब अंसारी, सीताराम, फैजानुल, राजीव नारायण मिश्रा, संतराम नीलांचल, प्रमोद शुक्ला, प्रभुदयाल, मैराज, अमित पांडेय, दीपांशु समाधिया, महेंद्र बरार, धर्मपाल, अवध किशोर, वसीउर्रहमान, दिलीप सौनकिया, अरविंद सेंगर, प्रतीप पांडेय, भगवानदास, अमर सिंह जांगिड़, वैशाली, गजराज, योगेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे। संचालन डा. रेहान सिद्दीकी ने किया।