{"_id":"5e90a4008ebc3e76a112c053","slug":"16-people-run-away-from-quarantine-center-report-filed-orai-news-knp5546315175","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटाइन सेंटर से भागे 16 लोग, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटाइन सेंटर से भागे 16 लोग, मामला दर्ज
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। कस्बे के ग्राम चतेला में बने क्वारंटीन सेंटर से देर रात 16 लोगों के भागने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में सुबह पहुंची पुलिस ने उपस्थित लोगों की सूची से मिलान कराया तो लोगों के भागने की पुष्टि हुई। एसआई बाबू लाल ने भागे सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि सभी लोगों की तलाश में छापा मारा जा रहा है।
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए जिलाधिकारी ने बाहर से आए मजदूरों व ग्रामीणों को उनके गांव क्षेत्रों में बने परिषदीय विद्यालयों, इंटर कालेजों में बने क्वारंटीन सेंटरों में रखा है। इनमें रहने वालों को सख्त चेतावनी दी गई थी कि वह अपने घरों में न जाएं और न ही गांवों में घूमें, लेकिन फिर भी कई ग्रामीण नियमों का पालन नहीं कर रहे है। जिससे गांव में भी संक्रमण का खतरा बना रहता है। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के चतेला गंाव के प्राथमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर से देर रात 16 ग्रामीण भाग गए हैं।
सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में थाना पुलिस के एसआई बाबू लाल पुलिस बल के साथ विद्यालय में पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी। सूची के मिलान में पता चला कि देर रात 16 लोग भाग गए हैं। जिनकी तलाश में पुलिस ने गांव में ही कई जगह छापा मारा। एसआई बाबू लाल ने बताया कि हिंद सिंह, सरवन, संतलाल, गंगाराम, पंकज, सुनील, अमीर हमजा, सरदार खान, मुख्तार, अनसुल, कमाल, इंद्रजीत सिंह, सतेंद्र, बालकरन व विकास निवासीगण चतेला सहित 16 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भागे सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में पुलिस की एक टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।