फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   1588 polling parties left amid chaos

Jalaun News: अव्यवस्थाओं के बीच रवाना हुईं 1588 पोलिंग पार्टियां

Mon, 20 May 2024 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 20 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
1588 polling parties left amid chaos
उरई। लू और भीषण गर्मी के बीच पोलिंग पार्टी रवाना हुईं। इससे पहले उन्हें अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा। जब जाकर वह मतदान केंद्र पर पहुंच पाईं। कई बीमार, दिव्यांग और दुर्घटना ग्रस्त लोगों की भी ड्यूटी लगा दी गई। इसके लिए उन्हें भी मतदान स्थल पर जाना पड़ा। इसमें कुछ लोगों की ड्यूटी तो कट गई। कुछ लोगों को जाना पड़ा। ड्यूटी लेटर और ईवीएम लेने के लिए विधानसभावार अलग-अलग जगहों पर काउंटर बनाए गए। वाहनों की 500 मीटर दूरी पर रखा गया। जो प्राइवेट वाहन से आए उन्हें एक किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ा। इससे कर्मियों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में जिले में आज मतदान है। इसके लिए रविवार को गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। यहां पर व्यवस्थाओं पर अव्यवस्थाएं भारी रहीं। जिसके चलते कर्मियों को परेशान होने पड़ा। रवानगी स्थल पर कर्मी सुबह छह बजे से पहुंचने लगे थे। स्थल पर नेटवर्क जाम होने से कार्मिकों का संपर्क नहीं हो पाया। प्रथम मतदान अधिकारी पीठासीन अधिकारी को ढूंढ रहा था। पीठासीन अधिकारी को टीम इकट्ठा करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्मिक इधर-उधर भटक रहे थे और जिम्मेदार उन्हें एक कोने से दूसरे कोने भेज रहे थे। वाहनों को काफी दूर पर खड़ा कर दिया था। इससे भी काफी परेशानी पोलिंग पार्टियों को हुई।
विज्ञापन


ड्यूटी कटवाने की लगी रही होड़

उरई। 43 डिग्री तापमान और भीषण गर्मी में चुनाव ड्यूटी से बचा जा सके। इसके लिए कई कमियों ने अधिकारियों के पास नेताओं और ऊंची पहुंच रखने वाले लोगों के फोन करवाए। इसमें कुछ ऐसे भी कार्मिक थे जिनकी ड्यूटी मौके पर काट दी गई। गल्ला मंडी में पोलिंग पार्टियों के साथ जाने वाले कार्मिकों के साथ ड्यूटी कटवाने वालों का जमावड़ा लगा रहा। यहां पर कोई बच्चों की दुहाई दे रहा था तो कोई बीमार होने के कागज दिखा रहा था। कोई परिवार में अनहोनी होने की जानकारी दे रहा था। कोई नेताओं के फोन लगवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगों व बीमारों की भी लगाई ड्यूटी

भले ही चुनाव की तैयारी एक महीने पहले से शुरू हो गई थी। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए जिम्मेदारों ने खूब भाग दौड़ की। लेकिन कुछ कमियां भी सामने आई। जिसको मौके पर सुधार किया गया। रवानगी के समय दिव्यांग, बीमार और दुर्घटना ग्रस्त कर्मी भी ड्यूटी के लिए पहुंचे। इसमें से कुछ की ड्यूटी कट गई तो कुछ को पोलिंग पार्टियों के साथ जाना पड़ा।

डीएम-एसपी ने देखी व्यवस्थाएं
उरई। सुबह सात बजे से कालपी रोड स्थित गल्ला मंडी परिसर में पोलिंग पार्टियां अपने अपने मतदान स्थल के लिए रवाना होने लगी थी। व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. ईरज राजा पहुंचे, जहां उन्होंने सभी जगहों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी। जिन वाहनों से कर्मचारियों को जाना था, वह उन वाहनों पर भी चढ़े और उनकी बैठने की स्थिति के बारे में बातचीत की। कर्मचारियों से बातचीत कर ईमानदारी के साथ ड्यूटी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। किसी भी परेशानी के लिए 24 घंटे आप लोग संपर्क कर सकते हैं। कहा कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट कर्मियों से संवाद स्थापित करते रहेंगे। जिससे उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। (संवाद)

हाईवे पर लगा भीषण जाम फंसे रहे सैंकड़ो वाहन
उरई। सुबह मतदान कर्मियों के लिए लगे वाहन जैसे ही उन्हें लेकर अपने अपने स्थानों पर ले जाने लगे तो झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग घंटों चिलचिलाती घूप में फंस गए, यातायात व्यवस्था में लगे सिपाही भी जाम को न खुलवा पाए। किसी तरह करीब तीन घंटे बाद जाम सामान्य हो गया। जिस पर लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि यह सिलसिला शाम चार बजे तक चलता रहा। इस दौरान कानपुर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई, लेकिन गनीमत रही कि उसमें कोई मरीज नहीं था। (संवाद)

ठंडे पानी के लिए तरसते रहे कर्मचारी
उरई। सुबह सात बजे गल्ला मंडी पहुंचे कर्मचारी दोपहर तक अपनी सामग्री इसके बाद वाहनों से अपने अपने मतदान स्थल तक पहुंचे इस दौरान दोपहर में उन्हें भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा मंगवाए गए पानी के टैंकर धूप से लाल हो गए, जिससे उनका पानी गर्म हो गया। अब ठंडे पानी की आस में बेचारे कर्मचारी यहां वहां भटकते नजर आए। कहीं व्यवस्था न होने पर उन्होंने दुकानों में बिक रहे पानी से ही काम चलाया और अपनी प्यास बुझाया।
मोबाइल नेटवर्क न मिलने से अपने सहयोगियों की तलाशते रहे
हैलो आवाज नही आ रही है मैसेज करो, मंडी के पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर पहुंचे अधिकतर मतदान कर्मचारी अपने मोबाइल पर यही कहते मिले। मोबाइल नेटवर्क जाम होने से पोलिंग पार्टियों को अपने सहयोगियों को ढूंढने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। हजारों की तादाद में सुरक्षा कर्मियों के साथ ही मतदान कर्मियों का एक साथ एक जगह जमा होने की वजह से मोबाइल नेटवर्क जाम हो गया। इस दौरान घंटो फोन लगाने के बाद भी मतदान कर्मी अपने सहयोगियों को ढूंढ नहीं पाए। इस वजह से पोलिंग पार्टियों के रवाना होने में भी काफी समय लगा।

कई लोगों की बिगड़ी हालत, दिखे परेशान
उरई। ड्यूटी के लिए आए कर्मचारी भीषण गर्मी के चलते बिलबिलाते नजर आए तो वहीं कई कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। गर्मी के चलते कुसमिलिया इंटर कालेज में तैनात शिक्षक आशीष कुमार की पीठासीन अधिकारी में ड्यूटी लगी थी। वह अपना जरूरी सामान लेकर गल्ला मंडी पहुंचे, लेकिन थोड़ी ही देर में वह गश खाकर गिर पड़े, जिस पर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। इसके साथ ही कई और लोगों की हालत बिगड़ गई। जिससे वह परेशान दिखे।




-----------------------

झलकियां-
फोटो- 27
दो साल की बच्ची को लेकर पहुंची महिला कर्मी अनुपमा यादव।संवाद
फोटो- 28
रवानगी स्थल पर वाहन नहीं आने से आधा किलोमीटर दूर से पैदल चलकर आते कार्मिक। संवाद
फोटो- 29
रवानगी स्थल पर बाहर से पैदल बैसाखी के सहारे आता दिव्यांग कर्मी वीरेंद्र कुमार। संवाद
फोटो- 30
धूप से बचने के लिए छाता लगाकर आती महिला कर्मी। संवाद
फोटो- 31
योंगेंद्र सिंह और अंकिता सिंह दोनों दंपत्ती अपने बच्चों के साथ मतदान स्थल पर पहुंचे। जबकि एक बच्चा बीमार था। उसको डॉक्टर ने झांसी रेफर किया है। संवाद
फोटो- 32
दुर्घटना ग्रस्त होने पर ड्यूटी कटवाने जाता रामपुरा से आया कर्मी देवी सिंह अंचल। संवाद
फोटो - 33 टैंकरों में पानी ठंडा करने के लिए ई-रिक्शे से बर्फ की सिल्ली ले जाता चालक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed