फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   सड़क निर्माण में हो रही है मानकों की अनदेखी

सड़क निर्माण में हो रही है मानकों की अनदेखी

Mon, 25 Mar 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण में हो रही है मानकों की अनदेखी
जालौन। कोतवाली रोड पर चल रहे सीसी सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है। मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत सदर विधायक से की है। विधायक ने जांच कराकर मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि इस समय कोतवाली रोड स्थित कांजी हाउस से काली माता मंदिर तक सीसी सड़क का निर्माण चल रहा है। इस रोड पर पहले से ही मकान काफी नीचे बने हैं। ऐसे में एक से डेढ़ फुट ऊंची सड़क बनने पर बरसात के मौसम में घरों में पानी भरने का डर सता रहा था। मोहल्लेवालों ने एसडीएम व सदर विधायक से शिकायत की तो उन्होंने सड़क को दो फुट गहरी खुदवाकर सड़क निर्माण कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद सड़क की खुदाई तो हुई पर मोहल्ले के लोगों ने जितनी खुदाई की मांग की थी, उसके अनुरूप खुदाई नहीं हुई। इसके बाद अब सड़क में चेंबर व सड़क के किनारे नाली निर्माण का काम चल रहा है। लेकिन चेंबर व नाली के निर्माण में सीमेंट व बालू के अनुपात में मानकों की अनदेखी की जा रही है। सीमेंट व बालू का कोई अनुपात तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मोहल्ले के लोगों ने मजदूरों से बात की तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार जितनी सीमेंट व बालू दे रहा है उसी अनुपात में मिलाया जा रहा है। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर, अनिल तिवारी, केपी सिंह, डॉ. एलपी पाल, सुनील सोनी, बाबूजी गुर्जर, राजेश वर्मा, हृदय नारायण मिश्रा आदि ने गड़बड़ी की शिकायत विधायक से की। विधायक गौरीशंकर वर्मा ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी और सड़क का निर्माण मानक के अनुसार ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed