{"_id":"5c6705b3bdec22738004f9c0","slug":"151550255539-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हर तरफ दिखा पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हर तरफ दिखा पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश
विज्ञापन
उरई। पुलवामा में आतंकियों की कायरतापूर्ण वारदात के खिलाफ देशभर में आक्रोश व्याप्त है। जनपद में भी कई जगहों पर राष्ट्र भक्तों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके। स्कूलों में भी शोक सभाएं की गईं। बच्चों ने शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। राजनीतिक दलों ने भी पाक के खिलाफ आक्रोश जताया। थानों, चौकी यहां तक कि पुलिस लाइन में भी शोक सभाएं आयोजित की गईं। एक स्वर से मांग की गई कि पाकिस्तान और आतंकवादियों को पुलवामा की घटना का मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त अब आ गया है।
पुलिस आफिस में एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने सभी पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर शोकसभा की और शहीदों को नमन किया। बुंदेलखंड चौरसिया महासभा के बैनर तले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना लाल चौरसिया, भगवान दास चौरसिया, शिवकुमार, अंसुल, प्रदीप, मोहित कुमार, आशीष आदि रहे। शहर के गांधी चबूतरे पर रामश्री पब्लिक स्कूल झांसी रोड के बच्चों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला।
स्कूल प्रबंधक अचल निगोतिया, डायरेक्टर अनुराग मैसी ने शहीदों के परिवार वालों की मदद की भी बात कही। इस दौरान सागर, ओम, ईशान, ऋषभ, राहुल, पीयूष, शिक्षक आशीष, मंजू, वैष्णवी, कृतिका, शिवम, दीपराज, मीता खन्ना आदि रहे। करमेर रोड स्थित रामजीलाल पांडे स्कूल में प्रबंधक दीपक पांडे व बच्चों ने भी स्कूल परिसर में कैंडल जलाकर सीआरपीएफ जवानों की शहादत को नमन किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना की शोक सभा में डॉ अमिता सिंह, अभिलाषा यादव, अंकिता, अंजलि, राधा, सुषमा, फरहा, रोशनी, नीलिमा आदि रहे। स्वराज अभियान की बैठक में शहीदों को यादकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। पंकज शाह, नरेंद्र प्रताप सिंह, दयाकुमार जाटव, प्रेम नारायण, सुरेंद्र देव, रामबाबू पाल. दिनेश याज्ञिक, सत्य नारायण तिवारी आदि रहे। भाजपा के सुधीर त्रिपाठी ने भी पाकिस्तान की निंदा की। घंटाघर में व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला फूंक कर रोष जताया।
दिलीप सेठ, तरुण तिवारी, साजिद खान, राजू दीक्षित, अतुल शर्मा, गनेश, भरत कुरेले आदि व्यापारी नेताओं ने कहा कि भारत सरकार को अब चुप नहीं बैठना चाहिए। पाकिस्तान को ऐसा जवाब दें कि दोबारा कोई आतंकी ऐसी कायरता की हिम्मत न कर सके। शहीद भगत सिंह चौराहे पर विहिप के ओमकार ठाकुर, राहुल, आशुतोष, योगेश आदि ने पाकिस्तान व आतंकवाद के पुतले को आग के सुपुर्द किया।
संवेदना साहित्य समिति की ओर से भी शोक सभा संस्था के कार्यालय में की गई। इसमें अध्यक्ष डॉ माया सिंह, यज्ञदत्त त्रिपाठी, जगरूप सिंह, दयाराम अहिरवार, विमला तिवारी, प्रेमनारायण दीक्षित, सुरेश त्रिपाठी, रामशंकर गौर, मनींद्र शर्मा, सिद्धार्थ त्रिपाठी आदि रहे। सपा व्यापार सभा के वरिष्ठ नेता मनोज राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर नारेबाजी की।