फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   15 lakh worth of marijuana seized from a car, two smugglers arrested.

Jalaun News: कार से 15 लाख का गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
15 lakh worth of marijuana seized from a car, two smugglers arrested.
उरई। एएनटीएफ की बाराबंकी टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ शहर के इकलासपुरा चौराहे से गांजा की तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके पास से 81.82 किलो गांजा, कार व मोबाइल बरामद किए हैं। गांजा की कीमत 15 लाख के करीब बताई गई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार हुए बदमाशों की पहचान मोहल्ला राजेंद्र हनुमान चबूतरा के पास निवासी अंकुर उर्फ पवन शिवहरे व श्याम शिवहरे के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह सस्ते में गांजा खरीदकर महंगे दामों में बेचा करते हैं। इससे जो आय होती है, उससे वह अपना शौक पूरा कर उन पर लगे मुकदमों की पैरवी में खर्च करते हैं।
विज्ञापन

कार से वह गांजा बेचने जा रहे थे। अंकुर उर्फ पवन शिवहरे पर विभिन्न थानों में एडीपीएस सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। श्याम शिवहरे पर तीन मामले शहर कोतवाली में दर्ज हैं। सीओ एके सिंह का कहना है कि पकड़े गए लोगों का आपराधिक इतिहास आसपास के जिले के थानों में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed