फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   15 days left, but the potholes on the city roads have not been filled yet

Jalaun News: 15 दिन शेष, पर अभी तक नहीं भर पाए शहर की सड़कों के गड्ढे

Wed, 16 Oct 2024 02:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 16 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
15 days left, but the potholes on the city roads have not been filled yet
उरई। जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को 15 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन इसके बाद भी अभी तक शहर की ही सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सका है। इससे लोगों को इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार लोग इन गड्ढों में होकर गिर जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों को 31 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन 15 दिन शेष रहने के बाद भी अभी तक जिम्मेदार शहर की सड़कों को ही गड्ढा मुक्त नहीं करवा पाए हैं। शहर के मुख्य मार्गों में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

हालत यह है कि शहर के पीली कोठी से लेकर कोंच बस स्टैंड तक सड़क पर करीब 70 से अधिक गड्ढे हो चुके हैं। इससे लोगों को इन गड्ढों में होकर गुजरना पड़ रहा है। इसके साथ ही कोंच बस स्टैंड पर मुख्य तिराहे पर भी सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है। इससे वाहन गड्ढों में गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहर के सबसे ज्यादा चलने वाले मार्ग स्टेशन रोड पर राठ रोड जाने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पांच सौ मीटर के मार्ग में करीब दो सौ से ज्यादा गड्ढे हो गए हैं। इससे लोग इस मार्ग से जाने से कतराने लगे हैं। लोगों ने बताया कि गड्ढे अधिक होने से कई बार वाहन इन गड्ढों गिरकर पलट चुके हैं। इससे कई लोग घायल भी हो चुके हैं। लोगों को उम्मीद थी कि 31 अक्तूबर तक सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा। लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी कोई इस सड़क को देखने तक नहीं आया है। इससे लग रहा है कि अब गड्ढों से होकर ही लोगों को गुजरना पड़ेगा। इसके साथ ही इकसालपुरा चौराहा से हनुमान चबूतरा तक सड़क पर दिन पर यातायात रहता है। इस मार्ग से गांव का भी रास्ता जुड़ा है, लेकिन इसके बाद भी सड़क गड्ढों में तब्दील है। हालत यह है कि इस मार्ग से बाइक चालक भी जाने से कतराने लगे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि जिले में 30 प्रतिशत से अधिक सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। तय तिथि तक सभी सड़कों को सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed