फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   144 examinees left B.Ed entrance exam

144 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा

Mon, 10 Aug 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
144 examinees left B.Ed entrance exam
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खड़े छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र चेक कराते - फोटो : ORAI
उरई। बीएड की प्रवेश परीक्षा शहर के तीन परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच सामाजिक दूरी के नियम के साथ हुई। परीक्षा में दोनों पालियों में 144 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान एडीएम प्रमिल कुमार सिंह और डीआईओएस भगवत पटेल ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई।
विज्ञापन

जीआईसी में सुबह की पाली में 500 में 469 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे, 31 गैरहाजिर रहे। जबकि जीजीआईसी में 50 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। उधर, डीवी कालेज में 437 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे और यहां 63 गैरहाजिर रहे। तीनों केंद्रों पर सुबह शाम दोनों पालियों में 500-500 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। जिसमें 1500 में से 144 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे और 1356 ने परीक्षा दी। इसके पूर्व केंद्र के बाहर पुलिस की मौजूदगी में परीक्षार्थियों की जांच की गई। उनके प्रवेशपत्र का मिलान किया गया और मास्क व सैनिटाइजर लेकर ही अंदर जाने दिया गया। परीक्षा को लेकर एसडीएम सतेंद्र कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर शुक्ला, डीवी कालेज के प्राचार्य डा. तारेश भाटिया भी मौजूद रहे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई है। कोरोना संक्रमण के दौर में यह पहली परीक्षा है, जो केंद्र पर मैनुअल तरीके से हुई है। अभी तक आनलाइन परीक्षाएं ही संचालित हो रही है।

जीआईसी स्कूल में परीक्षा के दौरान चेकिंग करते एडीएम प्रमिल कुमार व डीआईओएस भगवत पटेल

जीआईसी स्कूल में परीक्षा के दौरान चेकिंग करते एडीएम प्रमिल कुमार व डीआईओएस भगवत पटेल- फोटो : ORAI

जीआईसी स्कूल में छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग  करता कर्मचारी

जीआईसी स्कूल में छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी- फोटो : ORAI

जीजीआईसी स्कूल से बीएड परीक्षा देकर निकलते छात्र छात्राएं

जीजीआईसी स्कूल से बीएड परीक्षा देकर निकलते छात्र छात्राएं- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed