फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   14 goats burnt to death due to fire in thatch, cattle herder burnt to death

Jalaun News: छप्पर में आग लगने से 14 बकरियों की जलकर मौत, पशुपालक झुलसा

Tue, 23 Jan 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
14 goats burnt to death due to fire in thatch, cattle herder burnt to death
सिरसाकलार। छोटी मड़ैया गांव में एक छप्पर में आग लगने से 20 बकरियां जल गईं, इसमें 14 की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, बकरियों को बचाने की कोशिश के दौरान पशुपालक भी झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य छह बकरियों की हालत गंभीर बनी हुई है है।
गांव में पशुपालक बुद्ध सिंह राजपूत (50) घर के बाहर एक छप्पर में 20 बकरियों को पाले हैं। रविवार की रात सर्दी होने पर वह बकरियों के पास अलाव जलाकर ताप रहा था। इसके बाद वह चारपाई पर सोने चले गए। इस दौरान अलाव से निकली चिंगारी से रजाई में आग लग गई। छप्पर में आग फैल गई और उसके नीचे बंधी बकरियां झुलसने लगीं। आग देख वह बकरियों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन तब तक कई बकरियां झुलस चुकी थीं। बचाने में वह भी झुलस गया।

14 बकरियों की आग में बुरी तरह से झुलसने के चलते मौत हो गई। ग्रामीणों ने झुलसे पशुपालक को औरैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज कानपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed