{"_id":"656cc836dffcad34f5023ed7","slug":"136-bags-of-gram-distributed-in-anganwadi-center-went-missing-orai-news-c-224-1-ori1001-7741-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आंगनबाड़ी केंद्र में वितरण करने वाला 136 बोरी चना गायब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आंगनबाड़ी केंद्र में वितरण करने वाला 136 बोरी चना गायब किया
विज्ञापन
जालौन। आंगनबाड़ी केंद्र पर वितरित किए जाने वाले चने की 136 बोरी ट्रैक्टर चालक लेकर चला गया।
केंद्र पर न तो माल पहुंचा और न ही ट्रैक्टर संचालक बोरी वापस कर रहा है। पीड़ित ठेकेदार ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रगैदा निवासी प्रदीप द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि वी फाइव कंपनी का गोदाम जालौन में स्थित है। यह कंपनी आंगनबाड़ी केंद्रों पर माल की सप्लाई करती है। इस कंपनी के माध्यम से माल वितरित करने का ठेका उनके पास है। जिन्हें वह जालौन व हमीरपुर जनपद के 17 ब्लॉकों में माल वितरण कराते हैं।
बीती 16 सितंबर को डकोर ब्लॉक में चना वितरण के लिए पहुंचाना था। जिसके लिए उन्होंने पुष्पेंद्र द्विवेदी व पवन अहिरवार से भाड़े पर ट्रैक्टर लिया। 16 सितंबर को ही 136 बोरी चने की ट्रैक्टर पर लादकर उन्होंने डकोर के लिए रवाना कर दिया, लेकिन रात होने की वजह से वह ट्रैक्टर लेकर उरई में उनके मकान पर आ गए। अगले दिन रविवार होने के चलते माल नहीं जा सका।
विज्ञापन
18 सितंबर की सुबह दोनों चने की बोरियां लेकर निकल गए, लेकिन वह डकोर नहीं पहुंचे। उन्होंने रास्ते में ही बोरियों को गायब कर दिया। इस बारे में जब उसने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया उल्टा उसे गाली-गलौज कर भगा दिया। जब उसने माल वापस मांगा तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।