{"_id":"5cc20406bdec225eee4d4429","slug":"131556218886-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की शिकायत पर भड़के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की शिकायत पर भड़के अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने मंडी परिसर में खुले गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों से तौल के नाम पर अधिक पैसे लेने, छोटे किसान के खातों में अधिक गेहूं की तौल करने पर दो केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही गई है। डिप्टी आरएमओ द्वारा की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई से केंद्र प्रभारियों में हड़कंप है।
विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने मंडी परिसर पर खुले गेहूं क्रय केंद्र क्रय विक्रय प्रथम का निरीक्षण किया। प्रभारी राघवेंद्र सिंह से कागजात व रजिस्टर लेकर चेक किए। जिसमें 1388 क्विंटल गेहूं की तौल की गई तथा किसानों के खातों में 9 लाख 83 हजार रुपये भेजा गया। इसके बाद डिप्टी आरएमओ ने क्रय विक्रय द्वितीय का निरीक्षण किया।
केंद्र प्रभारी बलराम सिंह से लेकर रजिस्टर, खसरा कागज देखे। जिसमें 1745 क्विंटल की तौल की जा चुकी है। डिप्टी आरएमओ ने रजिस्टर में अंकित किसान मानसिंह सुल्तानपुरा, ब्रजभूषण सिंह मिर्जापुर, शिवनारायन सोप्ता, राममूर्ति माधौगढ़ से जानकारी करने पर गलत नंबर पाए गए। किसानों ने डिप्टी आरएमओ से तौल के नाम पर निर्धारित सरकारी रेट बीस रुपये की जगह चालीस रुपये लेने की बात कही गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान खसरा के हिसाब से गेहूं की तौल की जगह दूनी मात्रा पर तौल करने पर केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद क्रय केंद्र सहकारी संघ के प्रभारी जय सिंह से कागजात मांगने पर प्रभारी बंगले झांकने लगे। कागज न दिखा पाने से डिप्टी आरएमओ ने कड़ी फटकार लगाई। दोनों क्रय केंद्र प्रभारियों की किसानों द्वारा शिकायत करने और तौल के नाम पर अधिक रुपये लेने पर डिप्टी आरएमओ ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।