{"_id":"5c72e60ebdec2213dd6dc5dc","slug":"131551033870-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान में काटे 48 विद्युत कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग अभियान में काटे 48 विद्युत कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। बिजली विभाग की टीम ने रविवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बिल जमा न होने पर 48 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
एसडीओ कौशलेंद्र सिंह, जेई अमित शर्मा, टीजीटू शशिभूषण भारद्वाज की टीम ने रविवार को मोहल्ला काशीनाथ, जोशियाना व चुर्खीवाल में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने डोर टू डोर जाकर बिजली के बिल चेक किए और उपभोक्ताओं को समय से बिल जमा करने की हिदायत दी।
टीम ने उपभोक्ताओं को बताया कि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना के अंतर्गत अधिभार में 100 प्रतिशत माफी योजना का लाभ लें एवं बिल संशोधन कराकर बिल जमा करा दें। अन्यथा 5 हजार रुपये से अधिक बिल होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
इस दौरान 10 हजार रुपये से अधिक के 48 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही हिदायत दी गई कि बिना बिल जमा किए कनेक्शन कदापि न जोड़े अन्यथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। चेकिंग के दौरान सौरभ कुमार, भानु प्रकाश कुशवाहा, सोंटी सोनी, मुकुंदी आदि मौजूद रहे।