{"_id":"5c4f4bb9bdec2273aa6ba9bb","slug":"131548700601-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंच रेलवे स्टेशन में ही नहीं है शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंच रेलवे स्टेशन में ही नहीं है शौचालय
विज्ञापन
कोंच। कोंच रेलवे स्टेशन पर रोजाना हजारों की संख्या में यात्री अप डाउन करते हैं। जिनमें महिलाओं और बच्चों की भी अच्छी खासी संख्या होती है लेकिन स्टेशन पर शौचालय न होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही शटल ट्रेन की बोगियों में शौचालय के दरवाजे बंद (वेल्डिंग कर दी गई है) पड़े हैं।
एक ओर सरकार घर-घर में शौचालय बनवाने का दावा कर रही है वहीं कोंच का रेलवे स्टेशन ही अभी इस मुहिम से वंचित है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। स्टेशन पर एक भी शौचालय या मूत्रालय न होने के कारण यात्रियों खासतौर पर महिला यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण अंचलों से आने वाले यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में घंटों स्टेशन पर बैठना पड़ता है। ऐसे में शौचालय की कमी उन्हें अखरती है। इलाकाई नागरिकों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि कोंच स्टेशन पर सभी सुविधाओं से लैस एक अदद शौचालय की व्यवस्था तो कम से कम की ही जाए। पालिका सभासद सुनीता वर्मा का कहना है कि रेल प्रशासन महिलाओं की दिक्कतों के बारे में समझे और स्टेशन पर शौचालय निर्माण कराए।
विज्ञापन
वहीं स्टेशन मास्टर राजीव कौशिक के मुताबिक, स्टेशन की नई बिल्डिंग के साथ शौचालय बनाने का प्रावधान है। कोंच स्टेशन पर शौचालय निर्माण के लिए उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से बात की थी और वह शौचालय बनाने के लिए राजी भी है। उन्होंने डीआरएम को इस संबंध में पत्र लिखा है। जल्द ही स्टेशन पर शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध होगी।