{"_id":"57d1a6af4f1c1b7f2f319f6f","slug":"123-people-donated-blood-became-mahadan-mahadani","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान महादान में 123 लोग बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान महादान में 123 लोग बने महादानी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान करती छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। अमर उजाला फाउंडेशन, उरई ब्लड कमांडो डोनर्स क्लब व वंशीधर महाविद्यालय के संयुक्त प्रयासों से वंशीधर महाविद्यालय में गुरुवार को लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप में 123 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान सौ से अधिक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। पतंजलि सेवा समिति और अन्य संस्थानों के लोगों ने भी रक्तदान शिविर में बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान रक्तदाताओं खासकर महाविद्यालय की छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन, उरई ब्लड कमांडो डोनर्स क्लब व वंशीधर महाविद्यालय में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। फोन से 150 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान 123 लोगों ने रक्तदान किया। शेष 27 लोगों ने अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा 30 सितंबर को लगाए जाने वाले महाकैंप में अपना रक्तदान करने के बात कही। इस मौके पर आकाश सूरी, प्रियंका गुप्ता, महेंद्र विक्रम सिंह, आयुष अग्रवाल, उमा त्रिपाठी, शत्रुद्यन सिंह, यशा राजपूत, अजय इटौरिया, लक्ष्मण दास बबानी, हिमांशु बुधौलिया, आकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लगा रहा रक्तदानियों का तांता
शिविर में सुबह से ही रक्तदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों का सिलसिला शुरू हो गया था। महाविद्यालय के प्रबंधक उमेश चंद्र अग्रवाल, उप प्रबंधक अमित अग्रवाल, प्राचार्य रनवीर सिंह, उप प्राचार्य श्यामनारायन त्रिपाठी एवं तकनीकी सहायक योगेश रामचंद्र व स्टाफ ने बढ़चढ़ कर रक्तदान शिविर के लिए छात्र- छात्राओं को प्रोत्साहित किया। रक्तदान करने के बाद फल व काफी का वितरण किया गया।
विज्ञापन
झांसी की टीम ने कराया रक्तदान
शिविर में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज झांसी के ब्लड बैंक की 11 सदस्यीय टीम आई थी। इसका नेतृत्व डा. जोगेेंदर ने किया। टीम में मानसिंह, शिखा श्रीवास्तव, वकील अहमद एलटी, साकेत कुमार एलटी व पांच अन्य ट्रेनीज थे। अंत में प्रबंधक ने टीम के सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में उरई कमांडो डोनर्स क्लब के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने सबसे पहले रक्तदान करके शिविर की शुरुआत की।
बहुत पुनीत कार्य है रक्तदान: एसपी
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने करीब 12 बजे फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह एक पुनीत कार्य है जिसकी हर तरह से प्रशंसा की जानी चाहिए।
रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया
शिविर में ममता स्वर्णकार ने 26वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा लक्ष्मण दास बबानी ने 24वीं बार रक्तदान किया। दोनों ने ही शिविर में आए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।