{"_id":"5c6ef355bdec2256b8080620","slug":"121550775125-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मार्च तक फुलगेज से चलाएं नहरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मार्च तक फुलगेज से चलाएं नहरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। भारतीय किसान यूनियन की गल्ला मंडी परिसर में हुई मासिक पंचायत के दौरान किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। किसानों ने नहर विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताकर कहा कि इस समय गेहूं की फसल के लिए पानी की जरूरत है। लिहाजा 15 मार्च तक नहरें फुलगेज से चलाई जाएं और टेल क्षेत्र तक पानी पहुंचाया जाए।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश राजपूत ने कहा कि तमाम सरकारी दावों के बावजूद अन्ना समस्या नहीं निपटी है। समाधान के नाम पर सिर्फ दिखावा हो रहा है। उन्होंने अन्ना समस्या के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिजली व यांत्रिक दोष के चलते खराब पड़े राजकीय नलकूपों को सुधारा जाए।
पंचायत की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधान गुलौली युसुफ बेग ने कहा कि किसानों को खरीफ का बीमा की मुआवजा तत्काल किसानों के खातों में भिजवाया जाए। इस दौरान अमित, देवेंद्र, मानसिंह, रामजी, देवकरन, श्यामजी, राजू मलथुआ आदि किसान मौजूद रहे।