फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   1200 MW solar power plant will be built in six thousand acres

Jalaun News: छह हजार एकड़ में बनेगा 12 सौ मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट

Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
1200 MW solar power plant will be built in six thousand acres
उरई/माधौगढ़। जिले को 2026 तक 1200 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट मिल सकता है। इससे 12 लाख आबादी के घरों को रोशन किया जा सकेगा। दो तहसीलों के 23 गांवों के करीब साढ़े तीन सौ किसानों की भूमि लीज पर ली जा रही है। उन्हें हर साल किराया दिया जाएगा। जमीन से जुड़ी कार्रवाई जल्द पूरी करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड जिले में सौर ऊर्जा प्लांट लगा रहा है। करीब छह हजार करोड़ की लागत से बनने वाला यह प्लांट छह हजार एकड़ भूमि में लगेगा। इसमें 50 फीसदी भूमि सरकार की और 50 फीसदी भूमि ग्रामीणों की होगी। पहले प्लांट के के लिए माधौगढ़ के 11 गांव लिए गए थे, लेकिन अब सात गांव और शामिल किए गए हैं। इसमें 2042 किसानों की भूमि लीज पर ली जाएगी। इसके साथ ही उरई तहसील के पांच गांवों के 1480 किसानों की भूमि को लीज पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी नेडा राजेश पांडेय ने बताया कि तीन साल में इस प्लांट को तैयार करने की कोशिश की जा रही है। बैठक कर इस प्लांट के लिए लीज पर ली जा रही भूमि को लेकर कार्रवाई तेज करने को लेकर योजना बनाई गई है। किसानों को इसके लिए अपना आधार कार्ड, पैनकार्ड, पास बुक की फोटोकापी और एक फोटो लेकर आना है। बिजली विभाग के जेई सुमित साहू ने बताया कि 1200 मेगावाट के प्लांट से 12 लाख लोगों को बिजली मिल सकती है। इस दौरान उपमहाप्रबंधक अरुण कुमार, एसडीएम शशिभूषण, एसके वाल्यान, ब्रजेश, मनोज सरदाना, एसडीओ बिजली अभिषेक सोनकर, नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed