फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   12 hours in medical college Power outage,

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज में 12 घंटे बिजली गुल, मरीज परेशान

Mon, 08 Jul 2024 04:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
12 hours in medical college

Power outage,
उरई। तकनीकी खराबी के चलते मेडिकल कॉलेज में देर रात बिजली चली गई। बिजली जाने से मरीजों के साथ स्टाफ को भी परेशानी हुई। दोपहर में सप्लाई शुरू हो सकी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी समेत जरूरी सेवाओं को जेनरेटर के सहारे चलाया गया। वहीं, गर्मी की वजह से मरीज और तीमारदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 11 बजे मेडिकल कॉलेज की बिजली फॉल्ट होने पर चली गई। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई है। जेई गौरव कुमार ने सप्लाई बंद करवा कर मेडिकल कॉलेज के बाहर केबल में आए फॉल्ट को ठीक कराया। उसके बाद जैसे ही सप्लाई चालू हुई, इसके बाद फिर से फॉल्ट हो गया। शार्ट सर्किट की वजह से हर बार लाइन फाल्ट होता रहा।जिसके बाद मेडिकल कॉलेज की बिजली केबल काटकर आसपास की सप्लाई चालू करवाई गई।
विज्ञापन

देर रात तक मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी अपनी कमी को नहीं ढूंढ पाए। रविवार सुबह भी मेडिकल कॉलेज में तकनीकी कमी को ढूंढने के लिए काम होता रहा। दोपहर करीब एक बजे जाकर कमी को दूर कर सप्लाई चालू की गई। रात और सुबह बिजली नहीं आने से मरीजों, तीमारदार के साथ स्टॉफ को परेशानी हुई। मेडिकल के इमरजेंसी कामों के जनरेटर के माध्यम से किया गया। बाकि डाक्टर और कर्मचारी आवासों पर सप्लाई चालू दोपहर बाद हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जेई गौरव कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के अंदर कोई खराबी आई थी। जिससे बाहर की केबल में भी फॉल्ट हो रहा था। इसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दे दी गई थी। अंदर से फॉल्ट हो रहा है। इसलिए उन्हें सप्लाई नहीं मिल पा रही है। मेडिकल कॉलेज में बिजली व्यवस्था के प्रभारी डॉ. चरक ने बताया कि बिजली विभाग की कमी के चलते सप्लाई नहीं आ पा रही थी। दोपहर बाद सप्लाई चालू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed