फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   1.19 lakh cheated in the name of starting the policy

Jalaun News: पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 1.19 लाख ठगे

Tue, 11 Jul 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 11 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
1.19 lakh cheated in the name of starting the policy
एसपी के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की बंद पड़ी पॉलिसी दोबार चालू कराने के नाम पर उपभोक्ता से 1 लाख 19 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है ।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्होंने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ले रखी है। 27 दिसंबर-21 को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम विवेक बताते पॉलिसी बंद होने की जानकारी दी। पॉलिसी को चालू कराने के लिए उन्होंने किसी अमित अग्रवाल नाम के व्यक्ति से संपर्क करने के लिए। बताया कि वह सेंट्रल बैंक के यूपी हैड हैं।
विज्ञापन

जब उन्होंने अमित अग्रवाल से बात की तो उन्होंने पैसा जमा करने के लिए कहा। उसने 14,677 रुपए गूगल पे पर भेजा दिया। इसके बाद पांच जनवरी 2022 को खाते में 34,247 जमा कराए। जमा पैसे के बदले उन्होंने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की रसीद बनाकर दे दी। बाद में पता चला कि रसीद फर्जी थी। छह जनवरी-22 को 16632 व 9 जनवरी-22 को 23670 व 12 जनवरी 22 को 30,177 रुपये गूगल पे से जमा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर पॉलिसी धारक से दोनों लोगों ने मिलकर 1 लाख 19 हजार 399 रुपए की धोखाधड़ी कर दी। धोखाधड़ी के शिकार हुए पीड़ित ने जानकारी होने पर इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। जब पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जब कोई कार्रवाई नहीं की तो घटना की जानकारी एसपी को दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed