फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   जिलाधिकारी से मिलकर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे अधिवक्ता

जिलाधिकारी से मिलकर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे अधिवक्ता

Tue, 26 Feb 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी से मिलकर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे अधिवक्ता
उरई। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के राजस्व अधिवक्ताओं की बैठक कलक्ट्रेट स्थित बार भवन के सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता रतिराम निरंजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट व उप संचालक चकबंदी एवं तहसीलदार सदर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चल रही हड़ताल को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व कलेक्ट्रेट प्रभारी शिवकांत पाठक ने कहा कि नगर मजिस्ट्रेट व तहसीलदार की कार्यशैली से अधिवक्ता नाराज है। इसे लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक इन दोनों न्यायिक अधिकारियों को हटाया नहीं जाता है तब तक आंदोलन तेज रहेगा। साथ ही अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रकाश चंद्र गुप्ता, शीतल सिंह, आत्माराम गौतम, नफीस आलम, संतोष, भगवानदास, दयाशंकर शुक्ला, रमेश चंद्र मिश्रा, मोतीलाल, कृष्ण कुमार शर्मा, जियालाल दोहरे, पवन कुमार, जयप्रकाश, प्रदीप, रमाकांत, नाथूराम त्रिपाठी, महेश पांचाल, अशोक रायकवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed