फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   हाईस्कूल में 18 तो इंटर में 1260 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

हाईस्कूल में 18 तो इंटर में 1260 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Fri, 15 Feb 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में 18 तो इंटर में 1260 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
उरई। सुबह की पाली में हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा 12 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 185 परीक्षार्थियों में 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि शाम की पाली में रसायन विज्ञान व सैन्य विज्ञान की परीक्षा 64 केंद्रों पर हुई। इसमें 16624 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 1260 गैरहाजिर रहे। हाईस्कूल व इंटर की दोनों पालियों में शुक्रवार को 1278 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक नजरुद्दीन अंसारी ने कोंच तहसील के इंटर कालेज सिमिरिया, सेठ वृंदावन इंटर कालेज कोंच, नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कालेज कोंच, सरस्वती बालिका इंटर कालेज कोंच के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी जगह वायस कैमरे काम कर रहे थे।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जालौन बालिका इंटर कालेज में डीआईओएस ने कक्ष निरीक्षण कार्य में लापरवाही मिलने पर राजकीय हाईस्कूल काशीपुरा की सहायक अध्यापिका सरला गौतम की वेतन वृद्धि रोकने की संस्तुति की, जबकि जालौन बालिका इंटर कालेज की संविदा शिक्षिका ज्योत्सना श्रीवास्तव की संविदा समाप्ति के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापिका कृष्णा गुप्ता व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक कमलेश यादव को चेतावनी देते हुए परीक्षा को सुचारु रुप से संचालन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed