फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   112 crore outstanding on 1350 tube well farmers

Jalaun News: 1350 नलकूप किसानों पर 112 करोड़ बकाया

Wed, 24 May 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
112 crore outstanding on 1350 tube well farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। राज्य सरकार की ओर से बजट में किसानों के लिए उनके कृषि नलकूपों की बिजली फ्री की घोषणा हुई थी। घोषणा होने के बाद भी आज तक किसानों को फ्री बिजली नहीं मिल रही है। शासन की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है।
अप्रैल से किसानों के नलकूपों की बिजली फ्री होने थी लेकिन अभी तक कोई गाडलाइन नहीं आई जिससें विभाग बिजली फ्री कर पाए। लगातार विभाग की ओर से बिल भेजे जा रहे है। किसान अभी तक शासन के आदेश का इंतजार कर रहे है। जनपद भर में 1350 नलकूप किसानों के है। जिन पर करीब 112 करोड़ रूपये का बकाया है। जिनके पास बिजली विभाग की ओर से लगातार बिल भेजें जा रहे है। किसान भी सोच में बिल जमा करें या न करें। राज्य सरकार में ओर से विधानसभा में पेश किए गए बजट में निजी नलकूपों के संचालक किसानों का पूरा बिल माफ करने का ऐलान किया था। लेकिन आज तक बिल माफ करने की कोई गाइडलाइन जारी नहीं हो सकी। जिसके चलते विभाग भी कुछ कहने से कतरा रहा है। अधिकारियों का कहना है किसान तो बिल माफ करने की कह रहे लेकिन हमारे पास अभी तक कोई आदेश नहीं आया। सभी को बिल भेजे जा रहे है।
विज्ञापन

किसानों की सुनें-----
सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। बिल माफी की बात कही थी। 40 हजार का बिल आ गया। जिसको जमा करना पड़ रहा है।- राजकुमार बरहा
सरकार ने फैसला किया था। किसानों के नलकूपों के बिल माफ होंगे। लेकिन अभी तक नहीं हो सकें। कई बार विभाग में पता किया, उन्होंने कहा अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।- पवन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

घोषणा तो हुई थी लेकिन हकीकत में कुछ नहीं हुआ। पहले भी किसानों के लिए कई घोषणा हुई। आज तक कोई घोषणा पूरी नहीं हो सकी। लाखों रूपये के बिल बकाया है। चंद्रभान सिंह

सरकार नें घोषणा तो अच्छी की थी। अगर धरातल पर आ जाएं तो अच्छी बात है। इससे सरकार को फायदा होगा। किसान भी उनसे जुड़ेंगे। धीरेंद्र मिश्रा

निजी नलकूप किसानों की बिजली फ्री किए जाने को लेकर अभी तक शासन से कोई गाडलाइन नहीं मिली है। अभी पहले की किसानों के पास बिल भेजे जा रहे है। बिल जमा करवाने के लिए कैंप भी लगवाए जा रहे है।
-आरके यादव, अधीक्षण अभियंता जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed