{"_id":"bf5ab068d1960cb720d7a6746776d199","slug":"1082-left-the-teacher-eligibility-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1082 ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1082 ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा मंगलवार को कुछ अव्यवस्थाओं के बीच हुई। इसमें
विज्ञापन
जूनियर स्तर की टीईटी मेें 741 व प्राथमिक स्तर में 341 ने परीक्षा छोड़
दी। वहीं, जूनियर स्तर की परीक्षा में रामश्री पब्लिक स्कूल में गलत तरीके
से उत्तर पुस्तिका बांटने पर परीक्षा देर से शुरू हो सकी।
गौरतलब हो कि मंगलवार को आयोजित टीईटी में जूनियर स्तर केे लिए 16 केंद्र बनाए गए थे जिसमें 9923 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था थी। इसमें 9182 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके। वहीं, प्राथमिक स्तर की टीईटी पांच केद्रों पर दूसरी पाली में कराई गई। इसमें 2600 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जूनियर स्तर के परीक्षा केंद्र रामश्री पब्लिक स्कूल में अव्यवस्था रही। रामश्री
पब्लिक स्कूल में एक परीक्षार्थी को दो कापी मिल जाने से एक कमरे में एक उत्तर पुस्तिका कम पड़ गई। सूचना मिलने पर आलाधिकारी पहुंच गए और परीक्षार्थियों से उत्तर पुस्तिकाएं वापस लेकर दोबारा बांटी गई, जिससे परीक्षा 15 मिनट देरी से शुरू हो सकी। इसको लेकर कुछ देर हंगामे की स्थिति रही।