फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   वन विभाग के जर्जर भवन को ध्वस्त करने के दिए निर्देश

वन विभाग के जर्जर भवन को ध्वस्त करने के दिए निर्देश

Thu, 24 Jan 2019 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग के जर्जर भवन को ध्वस्त करने के दिए निर्देश
नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस महानिरीक्षक निबंधन ने गुरुवार को वन विभाग, जीआईसी इंटर कालेज आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान वन विभाग का जर्जर कार्यालय देखकर उसे जल्द से जल्द ध्वस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने पौध रोपण अभियान, उपस्थिति पंजीका, पेड़ों की कटाई आदि रजिस्टर का सत्यापन किया। उन्होंने जालौन कैरिया का भी शुभारंभ किया।

सुबह दस बजे निरीक्षण कार्यक्रम के तहत नोडल अधिकारी वन विभाग के कार्यालय पहुंची। यहां पर उन्होंने सभी पटलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान कार्यालय में फाइलों के व्यवस्थित न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने कार्यालय की बिल्डिंग को जगह जगह से दरका देख बिल्डिंग को ध्वस्त करने की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कर ध्वस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कुल पद के सापेक्ष कितने पद कार्यरत हैं इसके बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वन विभाग के पास जलपान के स्टाल लगाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पेड़ों के कटाई के विषय में अधिकारियों से पूछा और निर्देश दिए कि कटाई से संबंधित जानकारियां प्रमुख कार्यालयों में अंकित करें, जिससे आम लोगों को भी जानकारी मिल सके।


इसके बाद उन्होंने राजकीय जिला पुस्तकालय में जिला प्रशासन व भारत विकास के सहयोग से चल रहे जालौन करियर कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया।

इसके बाद उन्होंने जीआईसी इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इसमें प्रधानाचार्य आदेश पंजिका, रोकण पंजिका आदि का सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने कालेज के सभी रजिस्टरों में वांडिंग कराने के निर्देश दिए।

वन विभाग के जर्जर भवन को ध्वस्त करें
नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed