{"_id":"579b8d434f1c1bf56e21e0de","slug":"10-million-collected-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में 10 लाख वसूले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में 10 लाख वसूले
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग करती बिजली विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग ने राजस्व बढ़ाने के लिये गुरुवार और शुक्रवार को डोर टू डोर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो दिनों में 10 लाख रुपये वसूल किए बल्कि बिलों का भुगतान न करने वाले पांच हजार तक के एक सैकड़ा बकायेदारों के कनेक्शन काट कर उन्हें नोटिस भी थमा दिया। कोंच उपखंड में कम राजस्व वसूली को लेकर आला अधिकारियों के निर्देश पर
एसडीओ विकास सोनी की अगुवाई में चेकिंग अभियान के साथ वसूली अभियान चलाया गया। पिछले दो दिनों में टीम ने जवाहर नगर, तिलक नगर, लाजपत नगर, पटेल नगर आदि इलाकों में चलाये गए अभियान में अधिकारियों व बिजली विभाग के कर्मचारियों ने डोर टू डोर जाकर बिलों की स्थिति देखी। निशाने पर वे लोग लिए गए जिनके पांच हजार या इससे
ऊपर के बिलों का भुगतान नहीं किया गया था। ऐसे एक सैकड़ा भर बकायेदारों के संयोजन विच्छेदित कर दिए गए। गुरुवार को 77 कनेक्शन काटे गये तथा 6 लाख 50 हजार रुपये की वसूली की गई जबकि शुक्रवार को बारिश के कारण अभियान को हल्का ब्रेक लगाना पड़ा। इस दौरान 36 कनेक्शन काटे गये और 4 लाख की वसूली की गई। एसडीओ ने कहा है कि लोग
विज्ञापन
अपनी मर्जी से अपने बकाये बिलों का भुगतान कर बच सकते हैं। बताया कि अभियान अभी 31 जुलाई तक जारी रहेगा, लेकिन ऐसे अभियान लगातार चलते रहेंगे। टीम में जेई संजय, अनिल राजपूत, अरविंद, उमेश, बलवीर, रवीन्द्र पटेल, अनूप, मनीष आदि शामिल रहे।