फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   10 hours power failure, people worried about water

Jalaun News: 10 घंटे बिजली गुल, पानी के लिए परेशान हुए लोग

Tue, 02 Jan 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
10 hours power failure, people worried about water
उरई। बिजली न आने से पानी के लिए लोग परेशान हुए। सुबह से ही लोग मोहल्ले में बाल्टी लेकर पानी के लिए भटकने लगे।
विज्ञापन

शहर के राजेंद्रनगर में मंगलवार की सुबह तीन बजे बिजली चली गई। मशीन खराब होने से लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई। मशीन खराब होने से 10 बजे तक कुछ हिस्से में बिजली आ गई।
जिस स्थान पर नलकूप लगा है, उस क्षेत्र में बिजली नहीं आई। मशीन सुधरने के बाद 12 बजे के बाद बिजली आ सकी। इसके बाद नलकूप चालू हुआ, तब जाकर पानी मिल सका। सर्दी होने से लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। जेई गौरव कुमार ने बताया कि मशीन में खराबी आने से बिजली नहीं आ सकी। जानकारी मिलने पर तुंरत उसको ठीक करवाया गया।
विज्ञापन




उरई। शहीद भगत सिंह चौराहे पर बिजली का एक पोल बीच सड़क पर लगा है। इससे यातायात प्रभावित होता है। इसको हटवाने के लिए अधीक्षण अभियंता आरके यादव मौके पर पहुंचे। निरीक्षण कर उन्होंने आसपास बिजली पोल लगाने की व्यवस्था देखी, लेकिन कोई सही स्थान नहीं मिला। उन्होंने बताया कि शिकायत आई थी। बिजली का पोल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। इसको हटवाने के लिए कोई स्थान नहीं मिल रहा है। तुंरत हटवाया भी नहीं जा सकता है। इसके बाद भी कोशिश की जाएगी। इसके लिए भी लंबी प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed