{"_id":"bfe6e79c-eddf-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"irregularities-in-census-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना: जो पहले थे लाखों में, उन्हें कर दिया 'जीरो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना: जो पहले थे लाखों में, उन्हें कर दिया 'जीरो'
लखनऊ/अतुल भारद्वाज
Updated Tue, 16 Jul 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास के क्षेत्र में काम कर रहे एनजीओ के सर्वे में सरकारी अधिकारियों का एक कारनामा सामने आया है।
विज्ञापन
पता चला कि 2001 की जनगणना में शामिल रहे 107 कस्बों में लाखों की आबादी को 2011 की जनगणना में शून्य कर दिया गया है।
इस गड़बड़ी से आने वाले समय में इन कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों के विकास के लिए होने वाले कार्यक्रम रुक जाएंगे।
ये रहे वो कस्बे
जिन कस्बों में स्लम जनसंख्या नहीं होने का आंकड़ा पेश किया गया, उनमें लखनऊ कैंट के साथ झांसी, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, सुल्तानपुर, गढ़मुक्तेश्वर (गाजियाबाद), फतेहपुर, आगरा कैंट, अतरौली (अलीगढ़), बिजनौर, अमरोहा, खुर्जा (बुलंदशहर) शामिल थे।
इन सभी स्थानों पर सरकारी आंकड़ों के उलट 27 से लेकर 110 तक बस्तियां मिलीं।
संस्था के कार्यक्रम समन्वयक फर्रुख रहमान खान ने बताया कि इन कस्बों की जनसंख्या के आंकड़ों में स्लम में रहने वाली आबादी को शून्य दिखाया गया, जबकि वहां चिह्नित बस्तियों में हजारों लोग अब भी रह रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने भी मांगी रिपोर्ट
इन आंकड़ों को लेकर केंद्र सरकार के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त डॉ. सी. चंद्रमौलि ने भी जानकारी मांगी है। इसके लिए सभी 107 कस्बों और नगर निकायों की सूची प्रमुख सचिव, नगर विकास, यूपी सरकार को भी भेजी गई।
विज्ञापन
इसमें 2001 की जनगणना में स्लम में रहने वाली आबादी होने के बाद भी 2011 के आंकड़ों में शून्य हो जाने की बात कही गई है। इन आंकड़ों को जांचने के आदेश भी नगर विकास विभाग जारी कर चुका है।