{"_id":"68cf1514-aea2-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"interim-bail-to-pradeep-shukla-in-nrhm-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएचएम: प्रदीप शुक्ला की अंतरिम जमानत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरएचएम: प्रदीप शुक्ला की अंतरिम जमानत बढ़ी
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम घोटाले में आरोपी यूपी के सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला और यूपीपीसीएल के दो अधिकारियों देवेंद्र मोहन और रवींद्र राय की अंतरिम जमानत एक मई तक बढ़ गई है।
विज्ञापन
अंतरिम जमानत पर चल रहे तीनों आरोपी शुक्रवार को सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में डासना जेल में बंद यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, आरपी जायसवाल और कारोबारी नरेश ग्रोवर को भी कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
आईएएस शुक्ला के अलावा देवेंद्र मोहन और रवींद्र राय की नियमित जमानत अर्जी पर बहस होनी थी, मगर समयाभाव के कारण बहस नहीं हो सकी। कोर्ट में एनआरएचएम के ही एक अन्य मामले में गवाह के बयान दर्ज किए जा रहे थे। इस कारण विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अब 1 मई की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन