फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   imprisoned boys, 'rape' will stop: mahima

शाम होते ही लड़कों को कैद कर दो, 'रेप' रूक जाएंगे: महिमा

Tue, 02 Apr 2013 11:33 AM IST
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो Updated Tue, 02 Apr 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
imprisoned boys, 'rape' will stop: mahima
पंचायतों के फरमान बेतुके हैं। बंदिशें लड़कियों पर नहीं लड़कों पर लगनी चाहिए। शाम छह बजे के बाद लड़कों को घर में बंद कर देना चाहिए, तभी महिलाओं पर अत्याचार रुकेंगे। यह जज्बात खाप के गढ़ में मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी के हैं।
विज्ञापन


सोमवार को बागपत के बड़ौत में जमीन का बैनामा कराने के बाद महिमा अपने पिता सुरेंद्र सिंह के साथ सुजडू में प्रोड्यूसर सुजा राना के घर पहुंचीं। मीडिया से मुखातिब अभिनेत्री ने वेस्ट यूपी की खाप पंचायतों के लड़कियों को लेकर सुनाए गए फरमानों पर तल्खी जाहिर की। महिमा यहां तक कह गईं कि लड़कों की नजर और अक्ल बिगड़ी हुई है।
विज्ञापन


बेटियों पर पाबंदी लगाने वाले लोगों को शाम छह बजे के बाद लड़कों को घरों में बंद कर देना चाहिए। न महिलाओं से वारदात होगी और न ही नशें में गोलियां चलेंगी। बेटा-बेटी की परवरिश में सोच को बदले बिना औरत को सम्मान नहीं मिलेगा। घर में आखिर पहले पुरुष ही क्यों खाना खाता है, यह हक रसोई में घुटने वाली महिलाओं का नहीं हो सकता। लड़कियों को घरों में कैद करने और ढकने के बजाए परिवार को उन पर भरोसा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजाम से अंजान था संजू
महिमा ने कहा कि नेकदिल संजय दत्त ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को स्वीकार कर बड़प्पन दिखाया है। अनजाने में घर में हथियार रखकर उनसे भूल हुई, क्योंकि कड़े कानून से वह अंजान थे। एक तरफ संजू हैं, तो दूसरी ओर देशभर में बिना लाइसेंस के लोग हथियार लिए घूमते हैं। संजू की सजा पर बॉलीवुड दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed