फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   if bjp wins, we will merge lahore into india

'2014 में BJP जीती, तो लाहौर भारत में मिला लेंगे'

Thu, 28 Nov 2013 11:40 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
if bjp wins, we will merge lahore into india

भाजपा के एक विवादित नेता ने ऐसा बयान दिया है, जिस पर हैरानी होना लाजिमी है। इस नेता का कहना है कि देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। अगर 2014 में भाजपा सरकार बनाती है, तो लाहौर को देश में मिला लिया जाएगा।

विज्ञापन


सरधना विधायक संगीत सोम ने खरखौदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि पड़ोसी देश 13 किलोमीटर अंदर तक घुस आया है और पाकिस्तान कश्मीर को अपना बता रहा है। मैं कहता हूं कि साल 2014 में भाजपा की सरकार बनी तो लाहौर को भी भारत में मिलाया जाएगा।
विज्ञापन


संगीत सोम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हिंदू विरोधी है। हिंदुत्व की रक्षा के लिए वे 52 दिन तो क्या 52 साल तक जेल में रहने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे में की गई कार्रवाई को एकपक्षीय करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बुरे समय में साथ देने के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रदेश और केंद्र सरकार का अपनी ताकत दिखाने की भी बात कही।

सोम ने कहा कि इस समय वे ही नहीं प्रदेश का युवा वर्ग भी पीड़ित हैं। प्रदेश सकार का कहना है कि भाजपा सांप्रदायिकता फैला रही है, जबकि सच्चाई है कि इसके लिए प्रदेश सरकार की तुष्टिकरण की नीति जिम्मेदार है।

सपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में ही प्रदेश में 110 दंगे हो चुके हैं। यदि कोई अपनी बहन-बेटियों की रक्षा की बात करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है।


सोम ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री हत्यारोपियों को थाने से छुड़ा रहा है तो आरोपियों को हवाई जहाज से लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर भाजपा को चुनने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed