फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   i said mulayam not to make akhilesh cm

'मैंने मुलायम से मना किया था कि अखिलेश को सीएम मत बनाओ'

Wed, 14 Aug 2013 12:08 AM IST
दीपक शर्मा/अलीगढ़
दीपक शर्मा/अलीगढ़ Updated Wed, 14 Aug 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
i said mulayam not to make akhilesh cm

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में कैप्टन रहे 95 वर्षीय अब्बास अली देश की मौजूदा हालत से बेहद दुखी हैं। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच वह देश के युवाओं से बेहद आशान्वित हैं।

विज्ञापन


लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिलने से आहत हैं। देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर उनसे बातचीत की गई।
abbas ali
विज्ञापन

सवाल- देश स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। क्या खुश होना चाहिए या व्यवस्था की खामियों पर चिंतित हों?
कै. अब्बास अली- खुश होने का तो समय है लेकिन यह भी देखना होगा कि देश के नेता जो कभी आदर्श हुआ करते थे अब भ्रष्ट नौकरशाह और पूंजीपतियों के साथ मिलकर देश को लूट रहे हैं। घोटालों ने हमारी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल- कौन सी पार्टी देश को सही दिशा में ले जा सकती है?
कै. अब्बास अली- कोई भी पार्टी मुझे ऐसी नहीं लगती जिस पर देश भरोसा कर सके।

सवाल- फिर क्या विकल्प है आज देश के पास?
कै.अब्बास अली- देखिए जहां तक विकल्प की बात है तो अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ी तो लोगों ने मुझे बुलाया। मैंने उन लोगों से कहा कि अन्ना से कहें कि वह पहले देश की यात्रा करके जनमत का निर्माण करें। अनशन तो आखिरी हथियार है।

सवाल- गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही जा रही है, क्या परिदृश्य होगा?
कै. अब्बास अली- देखिए मोदी देश को जोड़ने की नहीं बल्कि तोड़ने की बात करते हैं। वह जोश में आकर यह भी नहीं देखते कि वह क्या कह रहे हैं? बेवजह पिल्ले जैसे शब्द इस्तेमाल कर बयान दे देते हैं।

सवाल- राहुल गांधी में आप क्या संभावनाएं देखते हैं?
कै. अब्बास अली- मुझे राहुल गांधी से कोई उम्मीद नहीं है। मैंने मनमोहन सिंह से भी कह दिया था कि आप बहुत बड़े अर्थशास्त्री हैं। विश्व बैंक को सलाह देते हैं। लेकिन अपने कार्यकाल में महंगाई पर लगाम नहीं लगा सके।


सवाल- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में कैसा काम कर रहे हैं? क्या आंकलन है?
कै. अब्बास अली- मैंने मुलायम सिंह से मना किया था कि अखिलेश को सीएम मत बनाओ। यह नौकरशाही उसकी बात नहीं सुनेगी। वही हो रहा है। दूसरे यह कि जिस परिवारवाद के खिलाफ राममनोहर लोहिया संघर्ष करते रहे मुलायम उसी परिवारवाद की राह पर चल रहे हैं। सन 1967 में मैंने ही सोशलिस्ट पार्टी से मुलायम को पहली बार जसवंतनगर से टिकट दिलवाया था।

सवाल- पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों पर हमला बोल दिया, क्या करना चाहिए?
कै.अब्बास अली- करना क्या है ऐसी व्यवस्था करनी होगी जिससे भारत की तरफ आंख उठाने से पहले कोई देश 100 बार सोचे। लेकिन दगाबाज राजनीति और राजनेताओं को इस तरफ सोचने की फुर्सत कहां है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed