{"_id":"69f7f0c318ad2bf95a056810","slug":"horrific-accident-in-ambedkar-nagar-after-a-collision-between-two-bikes-people-who-came-to-help-were-crushed-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर नगर में भीषण हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद मदद करने पहुंचे लोगों को कार ने कुचला, आठ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर नगर में भीषण हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद मदद करने पहुंचे लोगों को कार ने कुचला, आठ की मौत
Mon, 04 May 2026 06:42 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 04 May 2026 06:42 AM IST
सार
Ambedkar Nagar accident: यूपी के अंबेडकर नगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जलालपुर के अशरफपुर भुआ भट्ठे के पास रविवार रात देर रात सड़क हादसे में घायल युवक की मदद करने रुके राहगीरों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया और गड्ढे में चली गई। हादसे में सगे भाइयों समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश में आजमगढ़ में दबिश देनी शुरू की है।
विज्ञापन
कटका के सेमरा निवासी अमित (22) अपने मित्र गौतम (22) व उत्तम (23) के साथ सुल्तानपुर के दोस्तपुर क्षेत्र में शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब 12 बजे अकबरपुर-जलालपुर मार्ग के बाद यह लोग बाइक से वापस लौट रहे थे। जलालपुर इलाके के अशरफपुरभुआ वर्मा ईंट भट्ठे के पास सम्मनपुर के इटरौरा निवासी कैफी (38) की बुलेट बाइक किसी वाहन की टकराने के कारण सड़क पर गिर गई थी। अमित, गौतम व उत्तम के अलावा जलालपुर के पट्टी निवासी लालचंद (24), सम्मनपुर के जैनापुर निवासी आदित्य (24), उनके छोटे भाई दिव्यांशु (17), कल्याणपुर निवासी साहिल (32), इंद्रेश (30) व सिकंदरपुर निवासी राजू गुप्ता (30) ने भी बाइकें रोककर मदद शुरू की। सभी लोग कैफी को अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
इसी दौरान जलालपुर से अकबरपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने सभी को रौंद दिया और सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। दुर्घटना में घायल सभी 10 लोगों को सीएचसी नगपुर ले जाया गया। यहां लालचंद, उत्तम, दिव्यांशु, आदित्य, कैफी व इंद्रेश को मृत घोषित कर दिया गया। साहिल और राजू की हालत नाजुक देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया, जहां इनकी भी मौत हो गई। सेमरा निवासी गौतम व अमित को मामूली चोटें आई जिन्हें घर भेज दिया गया। एएसपी पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आजमगढ़ के पवई क्षेत्र के मुन्नालाल विश्वकर्मा की कार से यह हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद चालक भाग निकला। पुलिस टीमें दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन