फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   heads excort seized from UP, three gunner will be given

अखिलेश्ा ने 'माननीयों' से छीना एस्कार्ट, दिया गनर

Wed, 29 May 2013 08:28 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 29 May 2013 08:28 AM IST
विज्ञापन
heads excort  seized from UP, three gunner will be given

हूटर और सायरन लगे एस्कार्ट की हनक से अब कई माननीय महरूम रहेंगे। राज्य सरकार ने उनसे यह सुविधा छीन कर उसके स्थान पर तीन गनर देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


सरकार ने तय किया है कि एस्कार्ट के स्थान पर माननीयों को तीन गनर दे दिए जाएं। इसके लिए राज्य सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए।

जिन माननीय से एस्कार्ट की सुविधा वापस ली जा रही है उनमें प्रदेश के निगम, परिषद, आयोग, संस्थाओं आदि में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सलाहकार पद पर नामित मंत्री/राज्य मंत्री का दर्जा हासिल महानुभाव शामिल हैं।
विज्ञापन


इन्हें अभी तक सुरक्षा में एस्कार्ट भी मिलता था।

राज्य सरकार ने पिछले दिनों कई लोगों को इस दर्जे से नवाजा था। ऐसे में एक तरफ इनकी संख्या बढ़ती जा रही थी, दूसरी तरफ उन्हें एस्कार्ट व सुरक्षाकर्मियों को मुहैया कराने पर राज्य सरकार पर आने वाला व्यय भी बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सरकार ने इन महानुभावों से एस्कार्ट की सुविधा वापस लेने का निर्णय किया है।

सरकार ने फैसला किया है कि इन माननीयों को एस्कार्ट के स्थान पर तीन पालियों में 24 घंटे ड्यूटी के लिए तीन गनर उपलब्ध करा दिए जाएं।

यह तीन गनर उन्हें एस्कार्ट के अलावा मिलने वाले एक शैडो व एक गनर के अतिरिक्त होंगे।

ऐसे में जहां माननीयों के रुतबे में किसी हद तक कमी आएग़ी वहीं सरकार को कई सुरक्षाकर्मी बचेंगे। वजह यह कि एस्कार्ट में भी चालक के अलावा चार से पांच सुरक्षा कर्मी मौजूद होते हैं।

नई व्यवस्था में एस्कार्ट रहित माननीयों के साथ हर समय तीन सुरक्षाकर्मी मौजूद होंगे।

मंगलवार को जारी इन आदेशों के बारे में संबंधित विभागों के अध्यक्षों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को अवगत कराने के साथ ही सभ जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed