फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   yuva rjd mahasachiv Mehtab Alam targets Nitish government

तेजस्वी यादव बिहार के वास्तविक जन नेता हैंः राजद नेता मेहताब आलम

Mon, 25 Jan 2021 08:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Jan 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
yuva rjd mahasachiv Mehtab Alam targets Nitish government
मेहताब आलम - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और यूथ राजद के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद मेहताब आलम ने कहा कि तेजस्वी यादव इस समय बिहार के वास्तविक जन नेता हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही के दिनों में देखा गया है कि किस तरह से लोग अपनी समस्याओं के हल के लिए तेजस्वी यादव की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल तेजस्वी यादव को ही जनता ने अपना मत दिया था ये अलग वजह है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन गए वह कैसे बने सब जानते हैं।

विज्ञापन


मेहताब आलम ने कहा कि पटना में किस तरह आंदोलन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस की लाठियां बरसाई गई थीं। शिक्षकों के लिए उस समय कोई आवाज अगर उठी थी तो वह तेजस्वी यादव ने उठाई थी। याद करिए कि किस तरह कलेक्टर से उनके प्रदर्शन के लिए तेजस्वी बात कर रहे थे और बात करते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। नीतीश कुमार यह भूल चुके हैं कि वह मजबूरी के मुख्यमंत्री हैं। जो बीजेपी की बैसाखी पर हैं। 
विज्ञापन


मोहम्मद मेहताब आलम ने कहा कि अब जनता नीतीश को अपना मुख्यमंत्री नहीं मानती। वो अपनी समस्या लेकर तेजस्वी के पास जाते हैं। इसके बावजूद नीतीश कुमार अपमान को सहते हुए मुख्यमंत्री बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed