{"_id":"6ae8e75be789e524d4006645","slug":"rising-sugar-prices-have-taken-away-the-sweetness-of-sweets-hathras-news-c-56-1-hts1003-156556-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चीनी के बढ़ते दामों ने छीनी मिठाइयों की मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चीनी के बढ़ते दामों ने छीनी मिठाइयों की मिठास
Tue, 03 Nov 2026 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
शहर की दुकान पर सजीं मिठाइयां। संवाद
- फोटो : Archive
हाथरस। त्योहार से पहले चीनी के दामों में एक बार फिर 10 रुपये प्रति किलो से अधिक का इजाफा होने का मिठाइयों की कीमतों पर बड़ा असर पड़ा है। चीनी के दाम 62 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं तो मिठाइयों के दाम भी 20 रुपये किलो तक बढ़े हैं।
रबड़ी सहित कई मिठाइयों की कीमत 300 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। वहीं देसी घी से तैयार मिठाइयां भी 10 रुपये प्रति किलो तक महंगी हुई हैं। कारोबारियों का कहना है कि चीनी के साथ खोवा और अन्य कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने कारोबार की लागत बढ़ा दी है। त्योहार के चलते मिठाइयों की मांग बढ़ रही है, लेकिन महंगाई के कारण ग्राहकों को भी अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
लागत बढ़ने से दाम बढ़ाना मजबूरी
चीनी के दामों में अचानक हुई बढ़ोतरी का सीधा असर हमारे कारोबार पर पड़ा है। खोवा और चीनी प्रमुख सामग्री हैं। इनके महंगे होने से मिठाइयां तैयार करने की लागत बढ़ गई है। ऐसे में कुछ मिठाइयों के दाम 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ाने पड़े हैं।
विज्ञापन
-जितेंद्र शर्मा, मिठाई विक्रेता।
-- --
लगातार बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। देसी घी की मिठाइयों से लेकर रबड़ी और मावे की मिठाइयों तक पर महंगाई का असर है। कच्चे माल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो आगे भी कीमतें बढ़ सकती हैं।
-जगदीश प्रसाद, मिठाई विक्रेता।