फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   youth perform in sports competition

युवाओं ने खेलों में दिखाई प्रतिभा

Sun, 10 Jan 2021 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
youth perform in sports competition
प्रतियोगिता के दौरान चक्का फेंकती युवतियां। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा रविवार को हसायन विकास खंड की खंड स्तरीय ग्रामीण खुली प्रतियोगिता का आयोजन गड़ौला के सीताराम सिंह इंटर कॉलेज में किया गया। उद्घाटन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस दौरान बालक एवं बालिकाओं की एथलेटिक्स, वालीबाल, कुश्ती और कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। युवाओं ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं का संचालन प्रभारी अतुल कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर गौरव राणा, धीरेंद्र यादव, मुकेश रावत, पवन कुमार सिंह, अक्षत शर्मा, विष्णु कुमार, लोकेंद्र कुमार, नवनीत, होमेश्वर, मुलायम सिंह, तरुण, अशोक, जयप्रकाश, राजेश, अजय तोमर, राकेश का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन

ये रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम
100 मीटर बालक वर्ग में अरविंद प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय, धर्मवीर तृतीय, 200 मीटर बालक वर्ग में अरविंद कुमार प्रथम, कुलदीप कुमार द्वितीय व धर्मवीर कुमार द्वितीय, 400 मीटर बालक वर्ग में आकाश कुमार प्रथम, कुलदीप द्वितीय व अरुण कुमार तृतीय, 800 मीटर बालक वर्ग में राहुल कुमार प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय व दीपक तृतीय, 1500 मीटर बालक वर्ग में मोहनलाल प्रथम, बिजेंद्रवीर द्वितीय, चक्का फेंक बालक में विशाल कुमार प्रथम, संदीप शर्मा द्वितीय व अविनाश तृतीय, गोला फेंक बालक में आकाश शर्मा प्रथम, प्रशांत द्वितीय व कुलदीप कुमार तृतीय, लंबी कूद बालक में अंकुश कुमार प्रथम, विशाल कुमार द्वितीय व गोपाल कुमार तृतीय, कबड्डी बालक में भरतपुर प्रथम व कानऊ की टीम द्वितीय, वालीबाल बालक में गड़ौला की टीम प्रथम, हसायन की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती बालक वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में अरविंद कुमार प्रथम, किशन गोपाल द्वितीय, 65 किलो भारवर्ग में भूपेंद्र धनगर प्रथम व संदीप कुमार द्वितीय, 75 किलो भारवर्ग में संगम पचौरी प्रथम और राजेश कुमार द्वितीय, 100 मीटर बालिका में कृष्ण कुमारी प्रथम, वर्षा कुमारी द्वितीय व शोभा दिवाकर तृतीय, 200 मीटर बालिका में सिमरन प्रथम, कृष्ण कुमारी द्वितीय व निशा द्वितीय, 400 मीटर बालिका में खुशबू जादौन प्रथम, कुमारी शालू द्वितीय व सौम्या तृतीय, 800 मीटर बालिका वर्ग में खुशबू जादौन प्रथम, वर्षा कुमारी द्वितीय व ममता कुमारी तृतीय, 1500 मीटर बालिका में वर्षा प्रथम, ममता कुमारी द्वितीय व डौली कुमारी तृतीय, चक्का फेंक बालिका में प्रिया कुमारी प्रथम, राधा कुमारी द्वितीय, डेली कुमारी तृतीय, गोला फेंक बालिका में ज्योति जादौन प्रथम, राधा कुमारी द्वितीय व गुड़िया तृतीय, लंबी कूद बालिका में सौम्या प्रथम, कृष्ण कुमारी द्वितीय व राधा कुमारी तृतीय, कबड्डी बालिका में मथुरापुर की टीम प्रथम व गंगापुर की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed