फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth from Mendu showers flowers from a helicopter onto the ramparts of the Red Fort.

Hathras News: मेंडू के युवक ने लाल किले की प्राचीर पर हेलीकॉप्टर से की पुष्प वर्षा

Mon, 17 Aug 2026 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 17 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Youth from Mendu showers flowers from a helicopter onto the ramparts of the Red Fort.
कस्बा मेंडू निवासी स्क्वाड्रन लीडर अंकित वार्ष्णेय। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
स्वाधीनता दिवस पर दिल्ली स्थित लाल किले की प्राचीर पर आयोजित मुख्य समारोह में हाथरस जिले के कस्बा मेंडू का नाम गर्व से ऊंचा हुआ। कस्बे के युवक और भारतीय वायुसेना में कार्यरत स्क्वाड्रन लीडर अंकित वार्ष्णेय ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के भव्य कार्यक्रम में अपनी जांबाजी और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया। उन्होंने एमआई-17 हेलीकॉप्टर से लाल किले की प्राचीर पर मौजूद गणमान्य अतिथियों और वहां मौजूद जनसमूह पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

अंकित वार्ष्णेय की इस ऐतिहासिक और गौरवमयी सफलता की खबर जैसे ही मेंडू और आसपास के क्षेत्र में पहुंची, पूरे कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पिता मुकेश वार्ष्णेय भी भारतीय सेना (आर्मी) से सेवानिवृत्त हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर अंकित ने देश सेवा का मार्ग चुना। उनके परिवार की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

समारोह के सफल संपन्न होने के बाद मेंडू स्थित उनके पैतृक आवास पर बधाई देने वालों का जमावड़ा लग गया। अंकित के चचेरे भाई प्रदीप वार्ष्णेय और संदीप मोहन वार्ष्णेय को कस्बे के लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दीं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अंकित वार्ष्णेय ने न केवल अपने परिवार और कस्बे का बल्कि पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed