फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Silver prices rise, jewelry weights drop.

Hathras News: चांदी के भाव चढ़े, गहनों का वजन गिरा

Tue, 13 Oct 2026 02:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Silver prices rise, jewelry weights drop.
शहर के एक ज्वेलर्स के यहां हल्की वजन की चांदी की पायल व बिछिया पसंद करते दंपती। संवाद - फोटो : Samvad
करवाचौथ नजदीक आते ही शहर के सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। चांदी की कीमतों में भारी उछाल के चलते इस बार सराफा कारोबारियों ने महिलाओं के बजट को ध्यान में रखते हुए हल्के वजन की पायल और बिछुआ की नई रेंज उतारी है।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार, पिछले साल करवाचौथ के आसपास चांदी करीब 1.54 लाख रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो इस बार बढ़कर करीब 2.28 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। दाम बढ़ने से 100 से 200 ग्राम तक की भारी पायलों की मांग सीमित हुई है। इसके बजाय महिलाएं 10 से 15 ग्राम वजन की हल्की और आधुनिक डिजाइन वाली पायल पसंद कर रही हैं। बाजार में इनकी शुरुआती कीमत करीब ढाई हजार रुपये है।
विज्ञापन

वहीं, बिछुआ में भी मीनाकारी, स्टोन और इटालियन फिनिश के हल्के सेट पेश किए गए हैं। इनकी शुरुआत करीब 800 रुपये में चार बिछुआ के सेट से हो रही है। कम वजन और आकर्षक डिजाइन वाले ये गहने युवतियों और कामकाजी महिलाओं को पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट फ्रेंडली डिजाइन महिलाओं की पहली पसंद
- चांदी के दाम काफी अधिक बढ़ जाने के कारण ग्राहकों के बजट को संतुलित रखना बड़ी चुनौती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार हल्के वजन की पायलों और फैंसी बिछुआ का नया स्टॉक मंगाया गया है। ढाई से चार हजार रुपये की रेंज में काफी मजबूत और आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं। -कमल अग्रवाल, ज्वेलर्स



हल्के आभूषणों की मांग में हुआ इजाफा
पिछले साल की तुलना में इस बार चांदी के भाव लगभग डेढ़ गुने से भी ज्यादा हो गए हैं। भारी पायलों की जगह अब 10-15 ग्राम की डेली-वियर और एंटीक लुक वाली हल्की पायलें ज्यादा बिक रही हैं। बिछुआ में भी 800 से 1200 रुपये की रेंज वाले डिजाइनर सेट की मांग अधिक है। - बिंदू अग्रवाल, ज्वेलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed