फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies while cutting wood for mother's Trayodashi

Hathras News: मां की त्रयोदशी के लिए लकड़ी काट रहे युवक की मौत

Sun, 26 Jan 2025 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 26 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Youth dies while cutting wood for mother's Trayodashi
दिवंगत मां के त्रयोदशी संस्कार के लिए लकड़ियां लेने गए युवक की शनिवार की सुबह 11 बजे सिर में इंगल लगने से मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से रस्सी बांधकर सूखे पेड़ को गिराने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की एंगल टूट गई और युवक के सिर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

युवक की मौत से पहले से ही शोक में डूबे परिजनों का हाल-बेहाल हो गया है। गांव बिचपुरी निवासी राजकुमार उर्फ राजू (40) पुत्र प्रांसुख की मां का निधन 19 जनवरी को हो गया था। राजू शनिवार की सुबह मां के त्रयोदशी संस्कार के भोज के लिए लकड़ियों का इंतजाम कर रहे थे। गांव में ही एक सूखे पेड़ को गिराने के लिए उन्होंने कुछ लोगों की मदद से ट्रैक्टर ट्राॅली से रस्सी बांधी और पेड़ को गिराने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की इंगल टूट गई और राजकुमार के सिर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। आनन-फानन वहां मौजूद लोग राजकुमार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उउन्हें मृत घोषित कर दिया। राजकुमार के पिता का निधन करीब 15 वर्ष पहले हो चुका है। राजकुमार ने अपने पीछे दिव्यांग पत्नी और तीन बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है। राजकुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed