फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Jhajjar

Hathras News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हरियाणा के झज्जर में करता था काम, परिवार में छाया मातम

Sun, 03 Mar 2024 05:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 05:08 PM IST
सार

गांव सुल्तानपुर निवासी रामनरेश यादव पिछले दस माह से परिवार के पालन-पोषण के लिए हरियाणा के जिला झज्जर में ठेकेदार के अधीन काम करता था । 2 मार्च की रात को संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई ।

विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Jhajjar
मृतक रामनरेश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जनपद में सहपऊ क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी 36 वर्षीय रामनरेश पुत्र पुरुषोत्तम सिंह की हरियाणा के झज्जर में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ परिजन झज्जर के लिए 3 मार्च सुबह ही रवाना हो गए हैं । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

गांव सुल्तानपुर निवासी रामनरेश यादव पिछले दस माह से परिवार के पालन-पोषण के लिए हरियाणा के जिला झज्जर में ठेकेदार के अधीन काम करता था । 2 मार्च की रात को संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई । 3 मार्च को वहां से किसी परचित ने मोबाइल पर मौत की सूचना उसके बड़े भाई को दी । मौत की खबर सुनकन भाई  बेहोश हो गया। ग्रामीण उसे होश में लाने की प्रयास करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शोक में परिजन
पड़ोसी ने मोबाइल पर घटना की पूरी जानकाली ली । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देश दीपक, परिजन एवं अन्य ग्रामीण सुबह ही झज्जर के लिए रवाना हो गए। युवक की मौत पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी व चार पुत्रियों को रोते बिलखते छोड़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed