{"_id":"6547c08808a5396c50092a67","slug":"youth-dies-three-months-after-creature-bite-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बुझा घर का चिराग, युवक की मौत, तीन महीने पहले काट लिया था इस जीव ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बुझा घर का चिराग, युवक की मौत, तीन महीने पहले काट लिया था इस जीव ने
Sun, 05 Nov 2023 09:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 05 Nov 2023 09:49 PM IST
सार
25 वर्षीय युवक सौरभ को करीब तीन माह पहले फैक्टरी में काम करते वक्त कुत्ते ने काट लिया था। सौरभ ने एंटी रेबीज के इंजेक्शन न लगवाकर घरेलू उपचार किया। इसका यह परिणाम रहा कि उस पर रेबीज का असर आ गया।
विज्ञापन
मृतक युवक सौरभ
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी भी जीव के काटने को लापरवाही से नहीं लेना चाहिए, वरना जान से भी हाथ धोना पड़ता है। ऐसा ही कुछ सासनी में एक युवक के साथ हुआ। युवक को तीन महीने पहले एक कुत्ते ने काट लिया। उसकी अचानक हालत बिगड़ी और वह चल बसा।
विज्ञापन
हाथरस में सासनी कस्बे के मोहल्ला अग्रवाल निवासी सुरेशचंद्र वार्ष्णेय अनाज का कारोबार करते हैं। उनके 25 वर्षीय बेटे सौरभ को करीब तीन माह पहले फैक्टरी में काम करते वक्त कुत्ते ने काट लिया था। सौरभ ने एंटी रेबीज के इंजेक्शन न लगवाकर घरेलू उपचार किया। इसका यह परिणाम रहा कि उस पर रेबीज का असर आ गया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग उसे उपचार के लिए आगरा में एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। सौरभ भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सौरव के बड़े भाई एवं बहन की शादी हो चुकी है। अहोई अष्टमी से पहले ही घर का चिराग बुझने से मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
एंटी रेबीज इंजेक्शन
एंटी रेबीज इंजेक्शन उस स्थिति में लगाया जाता है जब किसी व्यक्ति को पागल कुत्ता, गीदड़, भेड़िए आदि काट ले। मरीज को 72 घंटे के अंदर इंजेक्शन लगवाना आवश्यक है। वैक्सीन न लगवाने पर रेबीज़ रोग होने का खतरा रहता है।