फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies of fever in Ahiyapur Hathras

Hathras News: अहियापुर में बुखार से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम, रोते-बिलखते छोड़ गया परिजनों को

Thu, 02 Nov 2023 06:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 06:14 PM IST
सार

हाथरस के अहियापुर निवासी युवक को कई दिनों से बुखार आ रहा था। इस पर परिजनों ने शहर के चिकित्सक को दिखाकर दवा भी दिलाई, लेकिन इसके बाद भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth dies of fever in Ahiyapur Hathras
बुखार से मौत। - फोटो : social media

विस्तार

हाथरस जिले में वायरल बुखार और डेंगू से हो रही मौत सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कई दिनों से बुखार से पीडि़त एक युवक की 1 नवंबर की शाम को मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


शहर से लगे अहियापुर निवासी 33 वर्षीय सुनील को कई दिनों से बुखार आ रहा था। इस पर परिजनों ने शहर के चिकित्सक को दिखाकर दवा भी दिलाई, लेकिन इसके बाद भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए। जहां कई दिनों से वह निजी अस्पताल में भर्ती था। 1 नवंबर को परिजन उसे घर ले आए। शाम को एकाएक उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। यह देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन परिजन उसे बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उसे काफी दिन से बुखार आ रहा था और डेंगू हो गया था। रोते-बिलखते हुए परिजन शव को घर ले गए। युवक की मौत के बाद से परिवार में मातम छा गया। बता दें कि बीते दो महीने में अहियापुर में बुखार और डेंगू के चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है। काफी लोग आज भी बुखार से यहां पीडि़त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed