फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies of electrocution; married four months ago.

Hathras News: करंट से युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

Thu, 11 Jun 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 11 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electrocution; married four months ago.
जोगेंद्र का फ़ाइल फोटो। - फोटो : File Photo
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जलाल में मंगलवार रात खेत पर जाते समय करंट लगने से 24 वर्षीय जोगेंद्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि जोगेंद्र की शादी महज चार माह पहले हुई थी। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नगला जलाल निवासी जोगेंद्र पुत्र बहोरी सिंह खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार देर रात वह अपने खेत पर जा रहा था। इस दौरान घर के पीछे खेतों से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से गुजर रही कई हाईटेंशन विद्युत लाइनें काफी नीचे लटकी हुई हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विद्युत निगम के अवर अभियंता अखिलेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के हाईटेंशन तार की चपेट में आने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed