{"_id":"64b83679c9cf865d8a016d44","slug":"youth-dies-in-de-addiction-center-accused-of-beating-hathras-news-c-56-1-hts1001-2418-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, पिटाई का आरोप
Thu, 20 Jul 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
थाना चंदपा क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 30 वर्षीय धर्मेंद्र निवासी महावतपुर थाना सादाबाद की तबीयत अचानक बिगड़ गई। केंद्र के कर्मचारी उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मृतक के भाई अवधेश कुमार का कहना है कि उनके भाई के शरीर पर चोट के निशान थे। पिटाई की वजह से उसकी मौत हुई है। नशामुक्ति केंद्र में तैनात कर्मचारियों ने भाई के साथ मारपीट की है। संवाद