{"_id":"69a93b582eeaba97a90ae27c","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-in-chamrauli-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घर के बाहर खड़े युवक के ऊपर टूटकर गिरा बिजली का तार, मौत, होली पर परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घर के बाहर खड़े युवक के ऊपर टूटकर गिरा बिजली का तार, मौत, होली पर परिवार में छाया मातम
Thu, 05 Mar 2026 01:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 05 Mar 2026 01:44 PM IST
सार
होली वाले दिन युवक घर के बाहर खड़ा था। अचानक ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। बिजली के करंट से वह गंभीर झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक संजीव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सिकंदराराऊ के हाथरस रोड स्थित गांव चमरौली में 4 मार्च सुबह करंट लगने से संजीव (27) की मौत हो गई। युवक अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
गांव निवासी संजीव पुत्र सत्यप्रकाश 4 मार्च की सुबह अपने घर के बाहर खड़े थे। अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। संजीव मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा उनके दो छोटे बच्चे हैं। मृतक की पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सत्यप्रकाश ने कोतवाली में इस संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन