फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies due to collision with roadways bus, report filed

Hathras News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 15 Sep 2024 06:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 06:32 PM IST
सार

सादाबाद की तरफ से हाथरस की ओर जाने वाली रोडवेज की बस चालक ने अपनी बस को तेजी व लापरवाही से चलाते हुये सड़क के किनारे अपने हाथ पर चल रहे मोहित कुमार में टक्कर मार दी। जिससे मोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth dies due to collision with roadways bus, report filed
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस रोड पर पांच दिन पहले रोडवेज बस की टक्कर से दौड़ लगा रहे युवक की मौत के मामले में सादाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


गांव नगला जयलाल सादाबाद निवासी नारायण सिंह पुत्र रामजस ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 11 सितंबर की सुबह उसका 21 वर्षीय बेटा मोहित कुमार अपने छोटे भाई शुभम कुमार के साथ सुबह  दौड़ लगाकर उसके मामा  साहब सिंह निवासी हाथरस रोड के घर पर अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाने जा रहा था। 
विज्ञापन


चूंकि, घनघोर बारिश के कारण गांव में पिछले दो दिन से बिजली नहीं आ रही थी। सुबह 4:15 बजे जब दोनों भाई हाथरस रोड पर विनोद उपाध्याय की कोठी के सामने पहुंचे तो सादाबाद की तरफ से हाथरस की ओर जाने वाली रोडवेज की बस संख्या यूपी 78 जे एन 9661 अलीगढ़ डिपो के चालक ने अपनी बस को तेजी व लापरवाही से चलाते हुये सड़क के किनारे अपने हाथ पर चल रहे उसके बेटे मोहित कुमार में टक्कर मार दी। जिससे उसके पुत्र मोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed